March 24, 2026

चोरी की 5 नग मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

पाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का सदस्य पकड़ाया

चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में कर रहा था ग्राहक का तलाश

कोरबा 28 मई। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भोज राम पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री ईश्वर त्रिवेदी के मार्गदर्शन अनुसार थाना क्षेत्र में चोरी जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने चोरी जैसे अपराध को अंजाम देने वालों पर त्वरित कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 28-05-2022 को पाली थाना पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तालापारा में एक व्यक्ति चोरी का मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में ग्राहक का तलाश कर रहा है। सूचना तस्दीक एवं कार्यवाही वास्ते हालात वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर एवं उनसे दिशा-निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल के नेतृत्व में एक टीम तैयार कर मौका स्थल ग्राम तालापारा में पुलिस पार्टी द्वारा रेड कार्यवाही कि गई जिसमे एक व्यक्ति मोटरसाइकिल ङिलक्स सोल्ङ को बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश करता मिला।

उसे हिरासत में लेकर नाम पता पूछने पर अपना नाम अर्जुन सिंह कंवर पिता बुधवार सिंह निवासी डुमरी थाना बाल्को का रहने वाला बताया। संदेही व्यक्ति से मोटरसाइकिल के संबंध में दस्तावेज पेश करने कहा गया तो उसके द्वारा कोई कागजात नहीं होना लिखित में दिया गया। आरोपी के द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को बुधवारी बाजार क्षेत्र कोरबा एवं आसपास के क्षेत्र से अपने साथी गीत कुमार निवासी सतरंगा के साथ मिलकर चोरी करना तथा बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश करना बताया गया। साथ ही मौके पर एक मोटरसाइकिल को बरामद करवा कर अन्य चार नग मोटरसाइकिल को दमिया जंगल में छुपा कर रखना बताया गया। जिस पर आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल स्वयं से तथा चार मोटरसाइकिल दमिया जंगल मे आरोपी के पेश करने पर कुल 5 नग मोटरसायकल की जब्ती की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया, बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त समस्त कार्यवाही में निरीक्षक अनिल पटेल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 377 हिरावन सुरते आरक्षक शैलेंद्र कुमार, नारायण कश्यप, गितेश देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका तथा योगदान रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word