February 25, 2026

एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए मुख्य सुरक्षा सैनिक को दी गई भावभीनी विदाई

कोरबा 1 जून। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस ) मड़वा से मई माह में मुख्य सुरक्षा सैनिक शेर सिंह उइके सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मचारी को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया ने कहा कि श्री उइके ने चुनौतीभरे समय में अपनी ड्यूटी निभाई है। मुख्य अभियंता ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सेवा के लिए पॉवर कंपनीज की ओर से आभार जताया।   

मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया के हाथों सेवानिवृत्ति शेर सिंह उइके को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे, वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ आरके तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांफ्रेंस हाल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त श्री उइके को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे एवं सुरक्षा अधिकारी डी तिर्की द्वारा अपने संबोधन में श्री उइके के सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया गया। श्री उइके की 06 फरवरी 1990 को एचटीपीएस कोरबा पश्चिम में पहली नियुक्ति हुई थी। उन्होंने विद्युत बोर्ड एवं पॉवर कंपनी में 32 वर्ष 03 माह 25 दिन की सेवाएं दी हैं।   

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस टेकाम द्वारा सेवानिवृत्ति हो रहे शेर सिंह उइके का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता एन. लकरा, टीके नेताम, लोचन सिंह, सुशील तारेंद्र, प्रकाशन अधिकारी बसंत शाहजीत समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के आयोजन में रामनारायण राठौर का विशेष सहयोग रहा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word