April 11, 2026

सर्वमंगला चौकी अंतर्गत बरेठ मोहल्ला में लगाया गया चलित थाना

कोरबा 2 जून। बुधवार 01 जून  2022 को पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संगवारी पुलिस चलित थाना बरेठ मोहल्ला में लगाया गया। चौकी प्रभारी विभव तिवारी के द्वारा उपस्थित लोगों को किसी प्रकार की समस्या हो तो अवगत कराने कहने पर ग्रमीणों के द्वारा बताया गया कि विकलांग महिला जो कुष्ठ रोग से ग्रसित है दो छोटे-छोटे बच्चे हैं अपना उपचार नहीं करा पा रही है । जिसे पुलिस परिवार की ओर से 10 हजार रुपए का सहयोग किया गया । जिसमे मोहल्ले वासियों ने हाथ उठाकर  पुलिस को आशीर्वाद दिए।         

सभी उपस्थित ग्रामीणों को कानून के सम्बंध में जानकारी किसी प्रकार के ठगी के शिकार होने से बचने के उपाय ,महिलाओ एवम बच्चो के ऊपर होने वाले अपराध एवम घटनाओ के सम्बंध में विस्तार से समझाइश एवम हिदायत दी गई तथा आने वाले समय मे वर्षा ऋतु प्रारंभ हो रही है जिसमे जहरीले जीव जंतु से बचाव के लिए जमीन में नही सोने तथा खाट,बाजवट एवम मच्छरदानी लगाने सम्बन्धी हिदायत दिया गया, आकाशीय बिजली चमकने के दौरान पेड़ो के नीचे खड़े नही होने एवम सुरक्षित स्थानों में रहने के सम्बंध में हिदायत दी गई। चलित थाना में लगभग 20 महिला पुरुष उपस्थित आये।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word