March 22, 2026

कोरबा 2 जून। युवक कांग्रेस के विभिन्न पदों के लिए 12 जून तक मतदान का कार्य चलेगा चुनाव में अफवाह फैलाकर नये समीकरण तैयार किये जा रहे है। इस चुनाव में दुरंधर नेता अपने समर्थको के लिए काम कर रहे है।     

जानकारी के अनुसार युवक कांग्रेस का चुनाव 1 महीने तक चलेगा। 12 जून मतदान करने का आखिरी दिन है। कोरबा जिले में श्याम नारायण सोनी व विकास सिंह का खेमा आमने सामने है इसके अलावा वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद, विशाल शुक्ला,अमरजीत सिंह के समर्थक भी मैदान में है। जिला ग्रामीण के अध्यक्ष पद के लिए मधुसूदन दास,विकास सिंह, शिवम गुप्ता,भरत मिश्रा चुनाव लड़ रहे है। जिला शहर अध्यक्ष पद के लिए राकेश पंकज , अंकित तिवारी, अंकित श्रीवास्तव के नाम सामने आ रहे है। रामपुर विधान सभा क्षेत्र में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राघव साहू को बैठाने का भी प्रयास किया गया था। उनका कहना है कि उनके खिलाफ अफवाह उड़ाई गई थी। इसी तरह यहां पर शिवम राय ,रौशन खाण्डे भी मैदान में है। कटघोरा विधान सभा क्षेत्र में रहमान खान ,राहुल शर्मा, दीपेश सिंह भी अध्यक्ष पद के लिए प्रयासरत है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word