April 11, 2026

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर दूसरी से शादी कर भागा

कोरबा 3 जून। कॉलेज में पढ़ाई कर रही एक युवती को युवक ने पहले तो शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह दूसरी लड़की से शादी कर भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है।   

मामले में पाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। शिकायत के अनुसार दो वर्ष पहले वह कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान उसका सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मंजूर पहरी निवासी अजय दास के साथ जान पहचान हो गई। बाद में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलने लगा। जिससे दोनों किराए का मकान लेकर एक साथ रहने लगे। आरोपी अजय दास ने पीडि़ता को शादी करने का झांसा देकर जुलाई 2021 से उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी की बात पर बाद में शादी करने की बात करता रहा, लेकिन अब वह किसी दूसरे लड़की से शादी कर उसे छोड़कर भाग गया। पीडि़ता ने आरोपी पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word