April 13, 2026

बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कल

कोरबा 3 जून। बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चे रहे स्वस्थ योजनान्तर्गत पतंजलि चिकित्सालयए निहारिका रोड कोरबा में 04 जून शनिवार को पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार शिविर प्रात: 10 बजे से आयोजित है। जिसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही शिविर में बच्चों के मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु एवं हीट स्ट्रोक लूद्ध से बचाने के लिये मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करने वाला शीतसुधा शरबत निशुल्क पिलाया जायेगा।   

साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य का नि:शुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से जानकारी देने के साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी निशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word