March 22, 2026

बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर की दोनों दमकलें 6 माह से खराब

कमल दुबे द्वारा

एयरपोर्ट अथार्टी जुगाड़ के जरिये चला रहा काम

बिलासपुर 4 जून। लम्बी जद्दो जहद के बाद शुरू हुआ बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट की दो दमकलें बीते 6 माह से खराब पड़ी हुई है। यहां कुल दो दमकल ही उपलब्ध है। इनके खराब होने के बाद से एयरपोर्ट अथार्टी जुगाड़ के जरिये काम चला रहा है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलासपुर एयरपोर्ट की दोनों दमकलें पिछले छः महीनों से खराब पड़ी हैं। नई फ्लाइट को वाटर कैनन सैल्यूट देने के लिये जुगाड़ जारी है। बिलासा दाई केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर नगर निगम बिलासपुर और एस ई सी एल के भरोसे है।

आश्चर्य की बात है कि एयरपोर्ट अथार्टी इतने लंबे समय से खराब चल रहे दमकल का सुधार नहीं कर पाया है। सवाल यह है कि एयरपोर्ट अथार्टी आखिर कब इन दोनों दमकलों का सुधार कर पायेगा? अथवा उसने जुगाड़ से ही काम चलाते रहने का मन बना लिया है?

1210
Ranjan Prasad

Spread the word