March 22, 2026

थाना उरगा क्षेत्र में लगा चलित थाना

कोरबा 4 जून। थाना उरगा जिला कोरबा द्वारा ग्राम सराईडीह में चलित थाना लगाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल के मार्गदर्शन और अति पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा एवम श्री योगेश कुमार साहू नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देश पर थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक श्री राजेश जांगड़े  के निर्देश पर प्रधान आरक्षक 635 रामकुमार उइके द्वारा 03 जून 2022 को चलित थाना का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 70 व्यक्ति आए समस्या बताए हैं जिस पर समझाइश दिया गया और संबंधित विभाग के जिम्म्मेदार अधिकारी को दूरभाष द्वारा बात कर समस्या का निराकरण किया गया। चलित थाना में प्रधान आरक्षक रामकुमार उइके, आरक्षक सुधाकर कुर्रे, आर राहुल बघेल, आर रमेश कश्यप, एवम अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  जिनके द्वारा महिला संबंधी अपराध, एटीएम फ्रॉड, साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट,गुड टच, बैड टच के बारे में जानकारी दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word