April 17, 2026

निबंध प्रतियोगिता में आकाश और चित्रकला में अनन्या रहीं प्रथम

कोरबा 6 जून। गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बलगीखार में पर्यावरण दिवस पर विज्ञान संकाय विषय के शिक्षकों ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए। इको क्लब के सदस्य व छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, निबंध व संगोष्ठी प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय में पौधरोपण भी किया गया। निबंध प्रतियोगिता में आकाश सिंह, जाशा किरण व चित्रेश क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला में अनन्या महिलांगे, रुक्मणी यादव, योगेश साहू प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।   

छात्र-छात्राओं के बीच हमारी पृथ्वी में जीव लंबे समय तक सुरक्षित कैसे रहे विषय पर संगोष्ठी में चर्चा की। इसमें आकाश, योगेश, लक्ष्मी, दुर्गेश्वरी, योगेश, जाशा, अनन्या, रुक्मणी ने अपने अपने विचार रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों का दायित्व समझाए। कार्यक्रम व्याख्याता रेणुका साहू, मालती कंवर, गुंजन राज शाह ने किया। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य ललिता साहू ने पर्यावरण दिवस की थीम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रासायनिक पदार्थ किस प्रकार पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं। कैसे इसके उपयोग से बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को जैविक खेती व जैविक खाद उपयोग करने की सलाह दी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word