March 18, 2026

दर्री पुलिस ने अयोध्यापुरी में चलित थाना लगाकर हल की लोगो की समस्याएं

कोरबा 14 जून। पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा कोरबा पुलिस को आम जनों से जोड़ने के अभिनव प्रयास किए जा रहें हैं। तुहंर पुलिस तुहंर द्वार, पुलिस संगवारी जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनता से सीधे संवाद किया जाकर, उन्हें पुलिस को अपना मित्र और सहयोगी समझने की पहल की जा रही है। वहीं इस दिशा में चलित थाना लगाकर जनता की समस्यायों को उनके निकट ही पहुंचकर दूर करने का प्रयास भी प्रांरभ किया गया है। इसी तारतम्य में दर्री पुलिस के द्वारा आज दिनांक 14/6/22 की शाम अयोध्यापुरी बस्ती गोंड मोहल्ला में चलित थाने का आयोजन किया गया। इसमें दर्री सीएसपी सुश्री लितेश सिंह की अगुवाई में, प्रधान आरक्षक संतोष टांडी एव दर्री पुलिस की टीम ने आम लोगो के मध्य बैठकर उनके साथ उनकी परेशानियां जानी और छोटी बातों का मौके पर ही समाधान भी किया। बस्ती वालो ने इसमें शामिल होकर पुलिस के साथ खुलकर बातें की गई। लोग पुलिस की इस पहल से बहुत प्रसन्न और संतुष्ट भी नजर आए। अवैध शराब के लिए मोहल्ले में समिति बनाने की पहल करने पुलिस ने लोगो को कहा।

दर्री पुलिस के द्वारा लगाए गए चलित थाने को आम जनों का बेहतर प्रतिसाद देखते हुए, आगे भी दर्री थाना और जिले के अन्य थानों में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, सतत इस प्रकार के कार्यक्रम के जारी रखने की बात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने कही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word