March 24, 2026

कत्थक नृत्य की राष्ट्रीय स्पर्धा में इशिता ने किया छत्तीसगढ़ का नाम रौशन

कोरबा 19 जून। एनटीपीसी के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो में कक्षा चौथी की छात्रा इशिता कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर की कथक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला सहित छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। देश के प्रतिष्ठित नृत्य धाम कला समिति भिलाई दुर्ग के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा परिज्ञान महोत्सव अंतर्गत छात्रा ने यह उपलब्धि हासिल की है।

विगत दिनों मई में पूणे में आयोजित 18 वीं कल्चरल फोरम आफ परफार्मिंग आर्ट के अंतर्गत संगीत नृत्य की स्पर्धा में भी बालिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा 13 से 16 अगस्त को दुबई में आयोजित दसवीं कल्चरल फोरम आफ परफार्मिंग आर्ट प्रतियोगिता में भाग लेने अपना स्थान बनाया है। इस नन्ही सी बालिका को इसके पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है। इनकी माता अनिता कश्यप और पिता रघुनंदन कश्यप ने बचपन में ही इनके नृत्य के प्रति गहरी रुचि को पहचानते हुए इन्हे महज चार वर्ष की उम्र से ही नृत्य गुरु मोर ध्वज वैष्णव के सानिध्य में भेजा। वर्तमान में वह कत्थक नृत्य की शिक्षा वैष्णव से हासिल कर रहीं हैं। तबला वादक मोध्वज वैष्णव ने बताया कि भारतीय नृत्य विशेष कर कत्थक नृत्य को भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है। कत्थक नृत्य शुद्ध शास्त्रीय शैली है। देश की यह गौरवशाली धरोहर हैं। जिसमें पारंगत होकर इशिता इसे अगली पीढ़ी तक ले जाने में मेहनत कर रही हैं। उन्होने कहा कि हमें अपने बच्चों को भारत की सांस्कृतिक धरोहर को जानने समझने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word