March 20, 2026

पर्यावरण शिक्षा और लोक जीवन के रंग उभरे दीवारों पर

कोरबा 25 जून। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में कोरबा को 3 स्टार का रैंक हासिल हुआ। आगे सर्वेक्षण में इससे भी बेहतर रैंक हासिल करने के लिए कोरबा नगर पालिक निगम द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है। सिवरेज और घर घर कचरा उठाने के साथ ही शहर को खूबसूरत बनाने के लिए वाल पेंटिंग पर जोर दिया जा रहा है। मध्यप्रदेश से आए प्रशिक्षित कलाकारों ने पेंटिंग की विभिन्न विधाओं के जरिए बेजान पड़े शहर की दीवारों पर रंग भरकर जीवंत रूप दे दिया है।   

वीआईपी रोड, कोसाबड़ी, निहारिका, पावर हाउस रोड व निगम के विभिन्न इलाको की सूरत बदल गई है। कभी बेरंग दिखने वाले सड़क किनारे की रेलिंग, बाउंड्रीवाल में उकेरी गई शानदार चित्रकारी कुछ बोल रही है। लोगो को संदेश दे रही है। एमपी के जबलपुर के आर्ट ग्रुप के चित्रकारों ने फोक आर्ट, 3डी, 2डी, मॉडर्न और ग्रेफिटी आर्ट के जरिए बेजान दिवारों का स्वरूप ही बदल दिया है। करीब 43 लाख की लागत से शहर को सजाया संवारा जा रहा है। इन वॉल पेंटिंग में स्वच्छता, जल संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व पर्यावरण संरक्षण का संदेश छिपा है। निगम आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि मैंने अंबिकापुर में काम किया है। उसी तर्ज पर कोरबा का नाम भी स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में बेहतर लाने का प्रयास किया जा रहा है। तमाम खामियों को सुधारते हुए नए मिशन के तहत शहर की तस्वीर बदलने प्रयास किया जा रहा है।   

आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय

वाल पेंटिंग के साथ ही डोर टू डोर कलेक्शन का कार्य सुनिश्चित किया गया है। आयुक्त प्रभाकर पाण्डेय खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है। इसके अलावा सूखा कचरा, गिला कचरा के डस्टबीन के अलावा खतरनाक अपशिष्ट के कलेक्शन के लिए अतिरिक्त डस्टबीन सफाई दीदियो को उपलब्ध कराया गया है। जिससे काम के दौरान उन्हें कोई नुकसान न हो। शहर को संवारने निगम की इस पहल को लोगो की सराहना मिल रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word