March 20, 2026

कोरबा LIC दफ्तर में लगी आग.. मशक्कत कर पाया गया काबू

कोरबा 1 जुलाई । कोरबा के एलआईसी कार्यालय में भीषण आग लग गई, जिससे कार्यालय में रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना की जानकारी तब हुई जब आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा की बिल्डिंग से धुआं निकल रहा है। नजदीक जाकर देखा तो पाया कि अंदर आग धधक रही है। जागरूक लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और फिर जानकारी मिलने पर तीन दमकल घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अंदेशा जताया जा रहा है की शार्ट सर्किट के कारण कार्यालय में आग लगी। सूत्रों के अनुसार आग में एल आई सी के अनेक दस्तावेज जलकर खाक हो गए है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word