March 20, 2026

एबीवीटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए दो कनिष्ठ पर्यवेक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

कोरबा 2 जुलाई। अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा से जून माह में कनिष्ठ पर्यवेक्षक जगतराम साहू एवं दूजेराम आजाद सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मचारी को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया ने कहा कि दोनों ही कर्मचारी कर्मठ एवं व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं। मुख्य अभियंता ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनीज की ओर से आभार जताया।

मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया के हाथों सेवानिवृत्ति जगतराम साहू एवं दूजेराम आजाद को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे, आलोक लकरा, आरजी देवांगन, एसएन देवांगन एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ आरके तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कांफ्रेंस हाल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे, आलोक लकरा एवं अधीक्षण अभियंता आरके नायक द्वारा जगतराम साहू एवं दूजेराम आजाद के सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया गया। जगतराम साहू की 25 अगस्त 1984 को विद्युत मंडल में प्रथम नियुक्ति हुई थी। उन्होंने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 37 वर्ष 10 माह 06 दिन की सेवाएं दी हैं। दूजेराम आजाद 23 अगस्त 1984 को विद्युत मंडल में नियुक्त हुए थे। उन्होंने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 37 वर्ष 10 माह एवं 07 दिन की सेवाएं दी हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word