July 7, 2024

देश में आज @ कमल दुबे

हर दिन

*सोमवार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, पंचमी, वि. सं. २०७९ तद्नुसार चार जुलाई सन दो हजार बाईस*

*देश में आज – कमल दुबे*

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भीमावरम, आंध्र प्रदेश और गांधीनगर, गुजरात का दौरा करेंगे।

• पीएम मोदी भीमावरम में सुबह लगभग 11 बजे महान स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू की 125वीं जयंती समारोह का शुभारंभ करेंगे।

• पीएम मोदी शाम करीब 4:30 बजे गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक 2022 का उद्घाटन करेंगे।

• केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 100वें अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

• केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, कपड़ा और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल नई दिल्ली में सुबह 11:15 बजे राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2021 घोषित करेंगे और पुरस्कार प्रदान करेंगे।

• केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण तीन दिवसीय यात्रा पर नागालैंड पहुंचेंगी; वित्त मंत्री कोहिमा में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर), बैंकरों और निवेशकों की बैठक पर कई सम्मेलनों को संबोधित करेंगी।

• केंद्रीय सूचना और प्रसारण तथा युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह 8.30 बजे कोझीकोड समुद्र तट पर स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे; केंद्रीय मंत्री कोझीकोड के केसरी भवन में मलयालम दैनिक जन्मभूमि के नए कार्यालय भवन का भी उद्घाटन करेंगे।

• उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में ‘आम महोत्सव-2022’ का उद्घाटन करेंगे।

• पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे, पांच विधायकों को पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में शाम 5 बजे मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

• महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार मुंबई में विधान सभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी।

• दिल्ली विधान सभा का दो दिवसीय मानसून सत्र नई दिल्ली में शुरू होगा।

• राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव में अपना समर्थन जुटाने के लिए रांची जाएंगी।

• पांच दिनों के लिए इंचियोन, दक्षिण कोरिया में पैराडाइज सिटी रिसोर्ट में नागरिक उड्डयन, एशिया प्रशांत क्षेत्र के महानिदेशकों का 57वां सम्मेलन आयोजित होगा।

• 44वें शतरंज ओलंपियाड से संबंधित शतरंज मशाल रिले से जुड़ा कार्यक्रम भोपाल में आयोजित होगा।

• श्रीलंका बनाम भारत, महिला क्रिकेट, दूसरा वनडे, पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में सुबह 10 बजे से।

• बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में भारत बनाम इंग्लैंड 5 वां टेस्ट, चौथा दिन

• स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि.

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

Spread the word