March 18, 2026

करोड़ों रूपये की ठगी करने वाला चिटफंड का प्रतिनिधि गिरफतार

कोरबा 5 जून। वर्ष 2016 में सनशाइन इंफ्राबिल्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के द्वारा धोखाधड़ी कर कम समय में रकम दोगुनी होने का लालच देकर थाना पाली क्षेत्र सहित आसपास के जिले के निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी की गई थी । मामले में थाना पाली में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/2016 धारा – 420 406 409 120बी भादवि 4, 5 चिटफंड मनी सरकुलेशन एक्ट एवं छाीसगढ़ निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 कायम किया गया है ।

उक्त प्रकरण में आरोपी राजीव गिर, ओम प्रकाश अवस्थी, मुकेश कुमार बघेल को पूर्व में गिरफतार कर आरोपीगण के विरुद्ध जेएमएफसी कोर्ट पाली में चालान पेश किया जा चुका है। प्रकरण के अन्य आरोपी फरार हैं, इसी प्रकरण के नामजद फरार आरोपी संजीव सिह को उप जेल बलोदाबाजार भाटापारा से प्रोडक्शन वारंट के अंतर्गत न्यायालय में पेश कर गिरफतार कर न्यायिक अभिरक्षा में पेश किया गया है । भोजराम पटेल (भापुसे) पुलिस अधीक्षक कोरबा के दिशानिर्देश ,अभिषेक वर्मा ( रापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं ईश्वर त्रिवेदी (रापुसे) अनु. अधि. पुलिस कटघोरा के नेतृत्व में चिटफंड के मामलों में फरार आरोपियों का लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पाली निरीक्षक तेजकुमार यादव, सउनि डी .आर. ठाकुर, प्र आर 186 जवाहर सिह राज, आर 654 शैलेंद्र कुमार तँवर, 237 जगजीवन कंवर, 735 किशन जोशी, 376 विजेश कुमार, 398 चमार सिंह मरावी, 614 तेज प्रकाश अजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word