March 20, 2026

देश में आज @ कमल दुबे

हर दिन

हमर देस+हमर प्रदेस

शनिवार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, दशमी, वि. सं. २०७९ तद्नुसार सन दो हजार बाईस

देश में आज –

*(कमल दुबे द्वारा)* 

• केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद (एनजेडसी) की 30वीं बैठक की करेंगे अध्यक्षता

• एनजेडसी की बैठक में आंतरिक सुरक्षा, सीमा विवाद, साइबर अपराध, मादक पदार्थों के व्यापार, राज्यों के बीच आपसी सीमा विवाद, सड़क, परिवहन, उद्योग, पानी और बिजली जैसे मुद्दों पर किया जाएगा विचार-विमर्श

• जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर सम्मान के रूप में भारत मनाएगा एक दिवसीय राष्ट्रीय शोक

• राष्ट्रीय शोक के कारण राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में नहीं होगा कोई चेंज ऑफ गार्ड समारोह

• छत्तीसगढ़ सरकार स्कूलों में “बैगलेस दिनों” की घोषणा करेगी जिसके दौरान संस्थानों में योग, व्यायाम, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा

• राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन लेने के लिए जाएंगी कोलकाता

• संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन लेने के लिए जाएंगे जम्मू-कश्मीर

• उत्तर प्रदेश शतरंज एवं खेल संघ आवास विकास कल्याणपुर कानपुर के केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में राज्य स्तरीय अंडर-15 बालक एवं बालिका चयन ट्रायल चैंपियनशिप करेगा आयोजित

• बर्मिंघम के एजबेस्टन में शाम 7:30 बजे भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मैच.

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

1210
Ranjan Prasad

Spread the word