February 25, 2026

टास्क फोर्स समिति की बैठक 21 जुलाई को

कोरबा 19 जुलाई 2022. मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों द्वारा स्वयं का उद्योग, सेवा ,व्यवसाय स्थापना के लिए ऋण हेतु कार्यालय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में आवेदन जमा किये गए हैं। आवेदन जमा किए गए आवेदकों का साक्षात्कार एवं प्रकरणों का अनुमोदन किये जाने हेतु 21 जुलाई 2022 को दोपहर 12:00 बजे से कार्यालय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गयी है। सभी आवेदकों को साक्षात्कार हेतु उपरोक्त निर्धारित तिथि को समय 11:30 बजे तक कार्यालय, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में उपस्थित होने की सूचना जारी की गई है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word