March 18, 2026

कोरबा : आगजनी व लूट करने वाले 2 फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

कोरबा 10 अगस्त। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा- 394,435,34 भादवि सदर कायम कर पूर्व में 01 आरोपी पंकज शर्मा को उसके गृह निवास अमरैयापारा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। प्रकरण में अन्य आरोपी फरार थे जिस पर पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री खोमन लाल सिन्हा के मार्गदर्शन में तथा निरीक्षक सनत सोनवानी थाना प्रभारी कुसमुण्डा के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम में उप निरी. शिवकुमार धारी, प्र.आर. खगेश राठौर व आरक्षक रविदास मानिकपुरी, जागीर सिंह, महेन्द्र चंद्रा को आरोपियों की पता तलाश एवं धरपकड़ हेतु लगाया गया, प्रकरण के फरार आरोपीगण की लगातार पतासाजी की जा रही थी, जो एक आरोपी संतोष विश्वकर्मा पिता सुरेश विश्वकर्मा उम्र 31वर्ष, को सर्वमंगलानगर रोड से तथा दूसरे आरोपी संजय विश्वकर्मा पिता सुरेश विश्वकर्मा उम्र 31वर्ष को पथरींपारा उसके किराये के मकान से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम तथा घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन सीजी 12 ए.डी. 8333 को जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word