March 24, 2026

कोरबा 5 अगस्त। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह द्वारा चलाए जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है ।

04 अगस्त 2022 को थाना उरगा पुलिस द्वारा ग्राम साजापानी में आरोपी शरन सिंह कँवर पिता गुरुवार सिंह कँवर उम्र 46 वर्ष ग्राम सजापानी,थाना उरगा, कोरबा के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रुपए जप्त कर धारा 34-2, आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आरोपी शरन सिंह कँवर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word