February 25, 2026

15 अगस्त की तैयारी: परेड में इस बार शामिल होंगी 8 टुकडिय़ां

कोरबा 7 अगस्त। गत दो सालों की तरह इस साल साल भी कोविड प्रोटोकॉल के बीच स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर केवल मार्चपास्ट का आयोजन किया जाएगा जिसक अभ्यास किया जा रहा है। इस साल 6 के स्थान पर परेड की 8 टुकडिय़ां शामिल होंगी जिनकें 6 शस्त्र के साथ जबकि दो एनसीसी के प्लाटून होंगें। स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ पूरे देश में अमृत महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाया जाएगा।

कोरबा में भी स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां शुरु हो गई है। कोविड के प्रकोप के कारण इस साल भी पिछले दो सालों की तरह सीमित समयावधी में मनाया जाएगा। कोरोना संक्रम के कारण स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में केवल परेड को शामिल किया गया हैजिसका अभ्यास सीएसईबी फुटबॉल मैदान में किया जा रहा है। पिछले दों सालों से परेड के आयोजन में शसस्त्र बलों की 6 टुकडिय़ां हिस्सा लेती थी लेकिन इस साल एनसीसी की दो टुकडिय़ों को शामिल कर प्लाटून की संख्या 8 हो गई है। जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के आयोजन में इस साल भी सांसकृति कार्यक्रमों व पीटी को शामिल नहीं किया गया हैं। ऐसा करने के पीछे शासन की मंशा बच्चों को संक्रमण से बचाना है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word