March 24, 2026

अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने वाले 02 अलग- अलग प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से कुल 16 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद

कोरबा 7 अगस्त। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंहÓ द्वारा Óनिजात अभियानÓ के तहत गांजा एवं अवैध शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने क्षेत्र में जुआ, सट्टा और डीजल, कबाड़ चोरों पर कार्यवाही करने निर्देषित किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्र में गांजा, अवैध शराब बिक्री करने वालों, सट्टा, जुआ खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सिरली निवासी छत्रपाल सिंह खुसरो अपने घर के पास महुआ शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी छत्रपाल सिंह खुसरो के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में भरी लगभग 08 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 800ध्. रूपये बरामद कर मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गयाए जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34 -2, आबण् अधि. का घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ Óअपराध क्रमांक 347/2022 धारा 34-2, आबकारी अधिनियमÓ कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायायिक हिरासत में भेजा गया।

इसी क्रम में एक अन्य प्रकरण में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटसीरा निवासी विजय कुमार गोड़ अपने घर के सामने महुआ शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया जिससे विजय सिंह के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक के जरीकेन में भरी 08 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 800 रूपये को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर 34-2, आब.अधि.का घटित करना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ Óअपराध क्रमांक 348/2022 धारा 34-2, आबकारी अधिनियमÓ कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायायिक रिमांड में भेजा गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word