April 17, 2026

बुलेट में किशोर समेत युवक को फटाखा आवाज निकालना पड़ा महंगा

कोरबा 8 अगस्त। रजगामार के विभिन्न कालोनियों एवं शॉपिंग सेंटर में देर रात को फर्राटे के साथ तेज गति से बुलेट वाहन चलाते हुए उसके साइलेंशर में फटाके की आवाज सेटिंग कराकर लोगों को परेशान करने वाले एक युवक एवं किशोर को यह कृत्य गत रात्रि काफी महंगा पड़ गया।
ये दोनों हमेशा पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेलते हुए विगत कुछ दिनों से अपना एक विशेष शौक बना रखे थे, लेकिन गत रात्रि 10 बजे के लगभग रजगामार चौकी प्रभारी सुरेश जोगी ने अपने मातहत चार स्टाफ के साथ सादेवेश में एवं बगैर पुलिस वाहन के अन्य दुपहिया वाहनों से पीछा कर फटाका आवाज निकाल रही सीजी 12 जीजी 1107 तथा बुलेट सीजी जी 12 एटी 4118 को रजगामार चौक में पकड़ लिया। जिसमें युवा बबलू बंजारे उम्र 27 पिता घसिया बंजारे निवासी ओमपुर एवं रजगामार क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोर को पकड़कर उनके विरूद्व धारा 5/180, 183, 184/3/181 के तहत कार्यवाही करते हुए उनके बुलेट वाहन को पुलिस ने जप्त कर लिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word