September 12, 2024

ननकीराम कंवर की अगुवाई में तिलकेजा में निकाली गई प्रभात फेरी

कोरबा 12 अगस्त। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75वीं वर्षगांठ पूरे भारतवर्ष में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार उरगा मण्डल के ग्राम तिलकेजा में भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ ग्रामीणजनों की उपस्थिति में हाथों में तिरंगा झंडा लेकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक एवं पूर्व गृहमंत्री छ. ग. शासन सम्मानीय श्री ननकीराम कंवर की अगुवाई में आज प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी गांव के श्रीहरि मन्दिर से बस्ती होते हुए गौरासाहुन दाई मन्दिर तक कीर्तन भजन करते हुए निकाली गई। श्री कंवर ने अपने उद्बोधन में तिलकेजा के इतिहास को याद दिलाते हुए कहा कि देश को मिली आजादी के बाद अर्थात लगभग 70 वर्ष पूर्व जब वे यहीं के विद्यालय में प्राथमिक शिक्षा की पढ़ाई कर रहे थे तब हर्सोल्लास के साथ प्रभात फेरी निकाली जाती थी और आज जब देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है तब पुन: उसी स्कूल, गली में प्रभात फेरी में शामिल होना को गौरव की बात बताया। इस दैरान वे छात्रावास के छात्राओं से संवाद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद कर धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाने को कहा। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा मण्डल अध्यक्ष कुलसिंह कंवर ने हर घर तिरंगा लगाकर हर्सोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाने का आग्रह किया। उपस्थित युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष किशन साव ने वरिष्ठ पदाधिकारियों, सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी 2-3 दिनों में उरगा मण्डल के लगभग सभी शक्तिकेन्द्रों में इस तरह के आयोजन युवा मोर्चा द्वारा आयोजित करने की बात कही।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गांव के वरिष्ठ राघवेंद्र राव भोसलें, सहदेव साव, मनीलाल हलवाई, राममनोहर सोनी, दाऊराम कौशिक, निर्मल साव, हरिशंकर राव, शम्भूराव, विनोद शर्मा, राजेश धीवर, विनय अग्रवाल, उत्तम भोसलें, अरविंद युवा मोर्चा से मण्डल महामंत्री शुभम हलवाई, सोसल मीडिया प्रभारी अशोक यादव, उपाध्यक्ष रविन्द्र सोनी, महिला मोर्चा से मण्डल अध्यक्ष प्रतिमा सोनवानी, मनोरमा सोनी, दुर्गा जायसवाल, ललिता जायसवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the word