March 25, 2026

एनएसएस ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा

कोरबा 14 अगस्त। स्थानीय शासकीय गल्र्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा स्वाधीनता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में तिरंगा यात्रा निकाली गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने इसे रवाना किया।

भारत माता और अमर शहीदों के जयघोष के साथ एनएसएस की छात्राओं ने मुख्य मार्ग का भ्रमण करने के साथ लोगों को जागरूक किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत पिछले दिनों की गई और सभी नागरिकों से इस स्वाधीनता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का आवाहन किया गया। स्वाधीनता पर्व से पहले जन जागरण के लिए अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं । इसी श्रंखला में शैक्षणिक संस्थानों की भागीदारी भी दर्ज हो रही है। व्यक्तित्व विकास और अनुशासन की भावना पर काम करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम अधिकारी डेजी कुजुर ने यात्रा का मार्गदर्शन दिया। गल्र्स कॉलेज से शुरू होकर यात्रा घंटाघर चौराहा होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहा पर पहुंची। इस रास्ते में छात्राओं के द्वारा स्वाधीनता पर्व अमर रहे एवं भारत माता की जय के नारे लगाएं गए। समापन पर प्राचार्य डॉ राजेंद्र सिंह ने अपनी बात रखी और भारत की स्वाधीनता मुख्य परिप्रेक्ष्य में स्वयंसेवकों को आवश्यक जानकारी दी। इस यात्रा में मुख्य रूप से एनएसएस की वॉलिंटियर पूजा, कंचन एकाजल, हेमा, रोशनी एमाला, आरती, प्रिया, फातिमा, रेशमा और अन्य ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word