March 26, 2026

श्रीमती गोमती गोयल का दुखद निधन

कोरबा 14 अगस्त। अग्रोहा मार्ग निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी केवलराम गोयल और स्वर्गीय संतोष गोयल की माता श्रीमती गोमती गोयल का दुखद निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं।

स्वर्गीय श्रीमती गोयल अपने पीछे नाती पोतों सहित भर पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार स्वर्गीय श्रीमती गोयल की अंतिम यात्रा सोमवार 15 अगस्त 2022 की सुबह 9 बजे अग्रोहा मार्ग निवास से मोतीसागर पारा मुक्तिधाम जाएगी।

न्यूज़ एक्शन परिवार की ओर से हार्दिक श्रद्धाजंलि….

1210
Ranjan Prasad

Spread the word