October 5, 2024

भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा कुदमुरा मंडल की बैठक संपन्न

कोरबा 20 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल का अति आवश्यक कामकाजी बैठक कुदमुरा मंडल के बरपाली में संपन्न हुआ। बैठक में कुदमुरा मंडल के 9 शक्ति केंद्रों में बैठक कर बूथ स्तर पर बुथ के अध्यक्ष, सचिव के साथ पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 24 अगस्त को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के दमनकारी कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर मंडल से युवा साथियों का जत्था ले जाने हेतु बैठक में चर्चा हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय जनता पार्टी कोरबा जिला के उपाध्यक्ष व कुदमुरा मंडल प्रभारी प्रफुल्ल तिवारी, जिला पंचायत सदस्य संदीप कवर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक की अध्यक्षता भाजपा कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास ने किया।

इस बैठक में कुदमुरा मंडल के महामंत्री राजू प्रसाद गुप्ता और हेमलाल झारिया, मंडल के उपाध्यक्ष समेलाल कंवर, विधायक प्रतिनिधि वन विभाग विनय पांडे, युवा मोर्चा के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल चौरसिया, कुदमुरा मंडल युवा मोर्चा के प्रभारी नरेंद्र विझंवार, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज मिश्रा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष धनंजय चौहान, किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार पटेल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भीम सिंह राठिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश प्रजापति व रामायण राठिया, उपाध्यक्ष मनोज साव, मंत्री रामजीवन कंवर, श्याम पटेल, गोविंदा अग्रवाल, अरुण शर्मा, मनजीत यादव, मिलाल यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष हारून खान, पुरुषोत्तम मझवार, बाबूलाल, धनेश्वर यादव, मालिक राम राठिया, टीका राम राठिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा उपाध्यक्ष सनील झारिया, गणेश राम निषाद एनंद कुमार झारिया, राजाराम, फिर सिंह, पूरन सिंह, संदीप कुमार निषाद, धन सिंह कंवर,हीरालाल कंवर, कमल सिंह मझवार, परमेश्वर राम मझवार,घनश्याम दास,छबि लाल पटेल, दुर्गेश झारिया सहित कुदमुरा मंडल के बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन भाजपा कुदमुरा मंडल के महामंत्री हेमलाल झारिया और आभार प्रदर्शन महामंत्री राजू गुप्ता ने किया।

Spread the word