February 4, 2026

11 नग सोलर सिस्टम का लोहे का एंगल जप्त

कोरबा 20 अगस्त। पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री संतोष सिंह ; भापुसे के द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है जिस के तारतम्य में दिनांक 18 अगस्त 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि बताती कोरकोमा रोड स्थित रोड किनारे जंगल में सोलर सिस्टम का लोहे का एंगल को झाड़ी में छुपा कर रखा है कि सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा रापुसे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू रापुसे के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी को तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देशित करने पर चौकी राजगामार से प्रधान आरक्षक सुरेश मणि सोनवानी आरक्षक प्रेम चंद साहू सैनिक देवराज सोनी के साथ गावाहो के साथ मौका रेट करने पर कोरकोमा बताती रोड किनारे झाडिय़ों के नीचे 11 नग लोहे का एंगल रखा हुआ पड़ा मिला जो चोरी का हो सकने की संभावना पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत जप्त कर जांच कर लिया गया है ।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word