March 23, 2026

बांध में गिरे युवक का 4 दिन बाद मिला शव

कोरबा 27 अगस्त। दीवार पर चढ़कर सेल्फी लेते समय बांगो डेम के पानी में गिरकर लापता हुए युवक का 4 दिन बाद शुक्रवार सुबह शव मिला। मृतक अमित कुमार 24 जांजगीर-चांपा के बम्हनीडीह का रहने वाला था। वह कोरबा में रहते हुए डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहा था। सोमवार को वह कटघोरा में पार्सल छोडऩे गया था। जहां से वह घूमने के लिए बांगो डेम पहुंच गया। जलभराव क्षेत्र को देखकर वह गेट नंबर.4 के दीवार पर चढ़कर सेल्फी लेने लगा। तब वह अंसतुलित होकर नीचे पानी में गिरा।

घटना की जानकारी मिलते ही बांगो डेम में तैनात कर्मचारी वहां पहुंचे। जहां नीचे पानी में अमित कुमार नजर नहीं आया। तब इसकी सूचना बांगो पुलिस को दी गई थी। पुलिस एसडीआरएफ की मदद से लापता अमित कुमार की खोजबीन कर रही थी। बिलासपुर से एसडीआरएफ की एक्सपर्ट टीम बुलाई गई थी, लेकिन गुरुवार तक उसका पता नहीं चलता था। तब अमित कुमार के परिजन ने एनडीआरएफ से खोजबीन कराने की मांग प्रशासन से की थी। प्रशासन के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार की सुबह खोजबीन तेज की। तब गेट नंबर.4 के पास ही नीचे में अमित कुमार का शव मिला।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word