March 23, 2026

पीएम मोदी के जन्मदिन पर होंगे विभिन्न आयोजन

कोरबा 27 अगस्त। कोरबा जिला को देश के उन 75 जिलों में शामिल किया है, जहां के दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण बांटे जाएंगे। इसके लिए 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर यहां विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्रालय के प्रस्ताव पर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराएगा।

इस संबंध में निगम ने एक पत्र जिला कलेक्टर को प्रेषित किया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जिले के पूर्व पंजीकृत निशक्तजन और जिनका पंजीयन नहीं है, ऐसे सभी जरूरतमंद निशक्तजनों के लिए पंजीयन व जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। बीजेपी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विकास रंजन महतो ने जानकारी दी कि पीएम मोदी के जन्मदिन पर आयोजित उक्त शिविर में राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय विशेष रूप से उपस्थित होकर तीन करोड़ के कृत्रिम अंग, उपकरण वितरित करेंगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word