March 17, 2026

छुट्टी के दिन धरने पर: कोसाबाड़ी चौक तक बनाएंगे मानव शृंखला

कोरबा 28 अगस्त। छत्तीसगढ़ कर्मचारी.अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारी दो सूत्रीय मांगों को लेकर छुट्टी के दिन भी धरना स्थल पर डटे रहे। केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। रविवार को कर्मचारी धरना स्थल से कोसाबाड़ी चौक तक मानव श्रृंखला बनाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

वेतन कटौती के आदेश से भी नहीं डरेंगे। सभी पांचों ब्लॉक में अधिकारी.कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। इसकी वजह से सभी विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, रोजगार कार्यालय समेत स्कूलों में ताला लटक रहा है। इसकी वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा सकी है। फेडरेशन के कार्यकारी जिला संयोजक जगदीश खरे का कहना है की कर्मचारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोज अलग-अलग तरीके से अब आंदोलन को गति दी जाएगी। प्रदेश सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर विचार करना चाहिए। सिर्फ 6 प्रतिशत महंगाई भत्ता से कुछ होने वाला नहीं है। धरना में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हो रही हैं। हालांकि जिला अधिकारी आंदोलन से अभी तक दूरी बनाए हुए हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word