March 17, 2026

हड़ताल में गए कर्मियों का 5 दिनी अवकाश मंजूर नहीं होगी

कोरबा 30 अगस्त। 2 मांगों को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारियों का 25 से 29 जुलाई की हड़ताल अवधि का अवकाश मंजूर नहीं होगा। जो कर्मचारी इस बार हड़ताल में नहीं गए हैं, उनका अवकाश ही मंजूर होगा। हड़ताली कर्मचारियों को अनुपस्थित माना जाएगा। उसी के आधार पर वेतन दिया जाएगा।

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव ने सोमवार को इस संबंध में नया परिपत्र जारी किया है। उन्होंने सभी विभागों के प्रमुखों को जो कर्मचारी जुलाई के बाद 22 अगस्त से हड़ताल पर हैं, उनका अवकाश मंजूर नहीं करने कहा है। पूर्व में जारी आदेश के हिसाब से ही वेतन भुगतान करने कहा है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों ने इस बार भी अवकाश के लिए आवेदन दिया है। पिछले महीने अवकाश लेकर ही 5 दिनों तक हड़ताल की थी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे अनुपस्थित मानते हुए ब्रेक इन सर्विस मानने कहा था। अनुशासनात्मक कार्रवाई विभाग प्रमुखों को गुण दोष के आधार पर करने कहा था।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word