July 7, 2024

केन्द्र के समान कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दे राज्य सरकार: पूर्व संसदीय सचिव

कोरबा 30 अगस्त। प्रदेश के लगभग साढ़े 4 लाख कर्मचारी पूरे प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं कटघोरा में भी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रदेश व्यापी जिला स्तरीय कटघोरा एवं पोड़ी. उपरोड़ा ब्लॉक के कर्मचारी 22 अगस्त से धरना पर बैठे हैं धरना को छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन देवांगन ने समर्थन किया।

इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार चुनाव के पूर्व लोक लुभावने घोषणा पत्र में झूठे प्रलोभन देकर सत्ता में बैठी है 4 साल में एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया। कर्मचारियों की मांग जायज है राज्य सरकार को केंद्र के समान 34 महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप आवास भत्ता दी जानी चाहिए। केंद्र की मोदी सरकार हर संभव राज्य सरकार की मदद करती है उसके बावजूद राज्य में केंद्र की राशि कहां जाती है इसका पता नहीं छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है भय भ्रष्टाचार कमीशन खोरी चोरी डकैती लूट चाकूबाजी के अलावा अन्य अपराधिक मामले ने छत्तीसगढ़ में एक नया इतिहास रचा है। पूरा प्रदेश के आम जनमानस कि भरोसा कांग्रेस सरकार से टूट चुका है।आज प्रदेश के किसान मजदूर नौजवान अधिकारी स्कूली शिक्षक सरकारी कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, सभी सरकार की वादाखिलाफी से त्रस्त हैं। पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है लगभग साढ़े 4 लाख कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनता की परेशानी बढ़ गई है इस अवसर पर भाजपाईयों सहित सैकड़ों से अधिक विभिन्न सरकारी दफ्तरों से अधिकारी कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन आंदोलन में उपस्थित होकर आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

Spread the word