March 18, 2026

शिक्षा मंत्री प्रेमसाय कटघोरा पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कोरबा 30 अगस्त। स्कूल शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री प्रेमसाय टेकाम का आज कटघोरा आगमन हुआ। इस दौरान वे जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के सचिव पवन शर्मा व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला समन्यवक आशुतोष शर्मा के निवास पहुंचे। वहां उपस्थित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान पाली तानाखार विधायक व मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मोहितराम केरकेट्टा, राज्य श्रम कल्याण आयोग सदस्य नरेश देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। साथ कटघोरा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष असरफ मेमन, जिला महिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की अध्यक्ष भावना जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश शर्मा, डॉ कौशिक, पवन अग्रवाल व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि प्रदेश में सरकारी कर्मचारी अधिकारियों के साथ शिक्षक भी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। शिक्षकों को हड़ताल पर नही जाना था, जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। दो वर्ष कोरोना काल की वजह से स्कूल बंद रहे लेकिन अब शिक्षकों की हड़ताल से स्कूल बंद हैं। जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान निश्चित ही हो रहा है। कोरोना काल में सरकार ने बाकी राज्यों में 30 प्रतिशत की कटौती की थी लेकिन छत्तीसगढ़ में किसी प्रकार की कोई कटौती नही की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीए में 6 प्रतिशत बढाने की घोषणा की है। लेकिन मुख्यमंत्री ने ये कभी नहीं कहा कि उनकी मांग पूरी नही की जाएगी, हड़ताल पर जाना कोई उचित निर्णय नहीं है। सीएम इस पर मिलकर बातचीत कर हल निकालने की बात कही है, एक साथ इस पर निर्णय नहीं लिया जा सकता।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word