March 17, 2026

घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 2 सितम्बर। सिटी कोतवाली के पुरानी बस्ती निवासी संजय कुमार सचदेव 38 का क्षेत्र में रहने वाले विशाल साहू से पुरानी रंजिश है। जिसके चलते बुधवार की रात 2 बजे विशाल उसके घर के अंदर घुस गया। वह डंडा लेकर पहुंचा था जिससे मारपीट करते हुए गाली-गलौच कर रहा था।

मामले में गुरुवार की सुबह संजय ने रिपोर्ट लिखाई गई। आरोपी विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विशाल का नाम कोतवाली में गुंडा बदमाश की सूची में शामिल है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते उसे गिरफ्तार करने रवाना हुई। पुलिस टीम के आने का पता चलने पर बदमाश विशाल घर से भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य अपराध का पता चल सके।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word