July 7, 2024
हर दिन

*सोमवार,भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, दशमी, वि. सं. २०७९ तद्नुसार पांच सितंबर सन दो हजार बाईस*

*देश में आज – कमल दुबे*

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2022 के लिए चयनित 46 शिक्षकों को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी।

• इस अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे।

• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 2022 के विजेताओं के साथ 7, लोक कल्याण मार्ग पर शाम 4:30 बजे बातचीत करेंगे।

• रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 5 सितंबर से 7 सितंबर, 2022 तक मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। रक्षा मंत्री मंगोलिया के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल सैखानबयार के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

• केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस एवं आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप एस. पुरी गैस्टेक मिलन-2022 में भाग लेने के लिए 5 से 7 सितंबर 2022 तक मिलान, इटली में एक आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

• बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 से 8 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगी, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आखिरी बार अक्टूबर 2019 में नई दिल्ली का दौरा किया था।

• अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी और नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी।

• अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू चार दिवसीय भारत यात्रा शुरू करेंगे; ‘सुरक्षित’ इंडो-पैसिफिक पर रहेगा जोर।

• झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार रांची में विधान सभा के विशेष सत्र में विश्वास प्रस्ताव पेश करेगी।

• केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह प्रसिद्ध लालबागचा राजा गणेश मंडल का दौरा करने और भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने के लिए मुंबई के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

• कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी कांग्रेस के “भारत जोड़ो” अभियान के लिए, इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधान सभा चुनावों से पहले गुजरात जायेंगे।

• बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली का दौरा करेंगे और कांग्रेस के राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं से मिलेंगे, ताकि विपक्षी दलों को भाजपा से मुकाबला करने के लिए एक साथ लाया जा सके।

• दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के निमंत्रण पर तमिलनाडु जाएंगे; अरविंद केजरीवाल के दौरे के दौरान तमिलनाडु में स्कूलों से जुड़ी तीन परियोजनाएं शुरू होंगी।

• तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर निजामाबाद जिले के लोगों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर का उद्घाटन करेंगे।

• विश्वविद्यालय अनुदान आयोग देश भर में उच्च शिक्षण संस्थानों को लाभान्वित करने के लिए कई शोध योजनाओं की घोषणा करेगा।

• जम्मू-कश्मीर चुनाव आयोग श्रीनगर में मतदाता सूची पर गलत जानकारी को दूर करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएगा।

• नागालैंड के दीमापुर में अर्बन हाट में 5 सितंबर से एक सप्ताह तक चलने वाली हस्तशिल्प प्रदर्शनी शुरू होगी।

• ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी नेतृत्व (ब्रिटेन के अगले पीएम) मुकाबले का परिणाम भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।

• यूरोपीय संघ-यूक्रेन संघ परिषद की 8वीं बैठक, यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस श्मीहल और यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल की सह-अध्यक्षता में ब्रसेल्स में होगी।

• सैफ अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप, कोलंबो में, भारत बनाम भूटान मुकाबला, भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से

• भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती

• शिक्षक दिवस.

देश में आज @ कमल दुबे, सम्पर्क- 094252 20729

Spread the word