March 18, 2026

Corona : पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव सुनते ही आया हार्टअटैक, हुई मौत

मुजफ्फरपुर। देश में कोरोना का खतरा बढ़ते ही जा रहा है। वही लोगो में इसका खौफ भी बढ़ते ही जा रहा है। बिहार के मुज्जफरपुर से एक ऐसी खबर सामने आरही है। जंहा पत्नी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव सुनते ही पति को हार्टअटैक आ गया, जहाँ अस्पताल लेजाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद बवाल मच गया।

दरअसल स्थानीय लोग इस शख्स की मौत के बाद उसके शव को इलाके बहार लेजाने की मांग करने लगे। उन्हें संक्रमण का खतरा नजर आने लगा। स्थानीय लोगो ने उस शख्स के शव को एम्बुलेंस से उतारने ही नही दिया। मामले की सुचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच लोगो को शांत कराकर शव को जेसीबी की मदद से आउटर में दफना दिया।

उधर मृतक की पत्नी को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता ही कि मुजफ्फरपुर के सरैया में 60 वर्षीय व्यक्ति को जैसे ही उसकी पत्नी की कोरोना पज़िटिवे होने की खबर मिली। उसकी आँखे फटी की फटी रह गई। वह सकते में आगाया। मृतक की पहचान सरैया प्रखंड के आनंदपुर गंगोलिया गांव निवासी मुरलीधर ठाकुर के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि मुरलीधर ठाकुर की कोरोनावायरस नेगेटिव थी। जबकि उनकी पत्नी की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटि मिलते ही मुरलीधर ठाकुर की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए SKMCH लाया गया। इलाज शुरू होने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word