March 17, 2026

मुख्यमंत्री ने मड़ई घाट सड़क हादसे पर व्यक्त किया शोक.. दिए यह निर्देश

घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर, 12 सितंबर 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने इस घटना में मृतकों के परिवारजनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। रायपुर से सीतापुर, अंबिकापुर होकर रेणुकूट की ओर जाने वाली बस के एक खड़ी ट्रेलर के टकरा जाने से यह हादसा हुआ। श्री बघेल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word