अधिकारी से मिलने के बाद लिखी गई पीडि़ता की एफआईआर


कोरबा 13 सितंबर। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार एक पीडि़ता के साथ अनाचार की घटना हुई थी। उसने इस बारे में स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। बताया गया कि आरक्षी केन्द्र के कर्मचारी उसे चलता कर रहे थे। पिछले 5 दिनों से परेशानी झेलने के बाद महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। शिकायत के बाद कुसमुंडा पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पीडि़ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word