जर्जर मार्ग बनी समस्या, बरबसपुर के पास लगा वाहनों का जाम

कोरबा 17 सितम्बर। लोक निर्माण विभाग सबडिवीजन क्रमांक दो अंतर्गत यहां से पेंड्रा रोड को जाने वाला मार्ग काफी समय से जर्जर है। ध्यान आकर्षित करने के बाद भी इसकी दशा ठीक करने में रुचि नहीं ली गई। नतीजा यह हुआ कि एक बार फिर बरबसपुर के पास कई वाहन फंस गए और यह चक्का जाम लग गया। जटगा, पसान होकर पेंड्रा रोड सो जाने वाला मार्ग आगे छत्तीसगढ़ को मध्य प्रदेश के अनूपपुर और शहडोल जिले से जोड़ता है। लोक निर्माण विभाग कोरबा डिवीजन के अंतर्गत कटघोरा संख्या दो के नियंत्रण में पेंड्रा मार्ग आता है। इसकी दशा काफी समय से खस्ताहाल बनी हुई है और इस पर समस्याएं हावी है। इसके कारण वाहन चालकों सहित आम लोगों को यहां से आवाजाही करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता रहा है।

जनप्रतिनिधियों और विभाग के अधिकारियों की जानकारी में यह मसला लाए जाने के बाद भी सुधार को लेकर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते का रास्ता और बेकार होता गया। हालात ऐसे हैं कि पूरे मार्ग में कई जगह सड़क नाम की चीज नहीं बची है और गड्ढों का अधिकार हो गया है। लगातार हुई बारिश के कारण दशा और खराब हो गई जबकि जल जमा होने से ज्यादा नुकसान हो रहा है। ऐसे ही एक पॉइंट पर आज जाम की स्थिति निर्मित हो गई। कटघोरा और पेंड्रा की तरफ जाने वाले वाहनों के पहिए यहां पर थम गए। ऐसे में खास तौर पर यात्री वाहनों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गए जिनमें सवार लोगों को काफी दूर जाना था। घटनाक्रम को लेकर लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की और सरकारी तंत्र पर भड़ास निकाली। कुसमुंडा इलाके में भी परेशानियां कायम इमलीछापर कुसमुंडा से तरदा तक बनाए जा रहे फोरलेन मार्ग के पूर्ण होने के बाद भले ही लोगों को सुविधा प्राप्त होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन डेढ़ वर्ष से कोरबा से कुसमुंडा और दीपिका के रास्ते में सफर करने वाला वर्ग परेशान है। भारी-भरकम राशि से प्राथमिक सुधार कार्य कराए जाने के बावजूद समस्या जस की तस कायम है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word