March 23, 2026

कोरबा पुलिस द्वारा जगराता कार्यक्रम में किया गया निजात अभियान का प्रचार-प्रसार

कोरबा 18 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जिले में निजात अभियान चलाया जा रहा है। निजात अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र में अलग अलग मंच पर नए नए तरीकों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्र में आयोजित जगराता कार्यक्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा निजात अभियान का प्रचार प्रसार किया गया। आयोजन समिति एवम कलाकारों ने इस अभियान के प्रति अपना समर्थन जताते हुए नशे से दूर रहने हेतु अपील की। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा ने भी दर्शकों से नशे के दूर रहने की अपील की । कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word