April 15, 2026

निजात अभियान: प्राथमिक शाला धनपुरी में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

कोरबा 20 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत प्राथमिक शाला स्कूल धनपुरी में विद्यार्थियों एवं पालको को नशा मुक्ति साइबर ठगी, अवैध नशीले पदार्थ, नारकोटिक्स एक्ट, यातायात नियमों, टोनही प्रताडऩा अधिनियम के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। विद्यार्थियों एवं पालकों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर नशे से दूर रहने की सलाह दिया गया। कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word