March 17, 2026

सेवा पखवाड़ा: शिविर में 107 लोगों की जांच व इलाज किया

कोरबा 21 सितम्बर। पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा कोरबा में पोषण अभियान समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, हेल्थ वालंटियर के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य का आयोजन वार्ड क्रमांक 29 यश क्लिनिक व क्षारसूत्र चिकित्सा केन्द्र पोड़ी बहार में किया गया। रविवार को हुए शिविर में 107 लोगों ने लाभ लिया। इसका उद्घाटन भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र कश्यप ने किया।

कार्यक्रम में रामपुर विधायक ननकीरामराम कंवर, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, संदीप सहगल, संजय वैष्णवए, प्रदेश सदस्य पोषण अभियान समिति ऋतु चौरसिया पार्षद, राजेश यादव, जिला संयोजक पोषण अभियान. प्रफुल्ल तिवारी, बेटी बचाओ बेटी पढाओ . मोहन सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा मंजू सिंह, सुमन सोनी समेत आदि रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word