March 17, 2026

रात को पुलिस अफसरों ने की जांच-पड़ताल


कोरबा 25 सितम्बर। कोरबा क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए क्या कुछ हो सकता है, इसके लिए निर्देश के अलावा अब जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया जा रहा है। पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रात्रि को विभिन्न क्षेत्रों में उपस्थिति दर्ज कराने के साथ आने जाने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ गाडिय़ों की जांच पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने अभियान में खुद को शामिल किया। उनके अलावा एडिशनल एसपी सीएसपी और थाना व चौकी के इंचार्ज एवं कर्मी शामिल हुए। नेताजी सुभाष चौक, शास्त्री तिराहा, लेकर मुख्य मार्गों पर पुलिस पार्टी रात में 11.00 बजे के बाद सक्रिय हुई और कई घंटे अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

इस दौरान यहां से आवाजाही करने वाले लोगों को रुकवाने के साथ उनसे प्रयोजन की जानकारी ली। दुपहिया से लेकर अन्य गाडिय़ों की जांच पड़ताल भी की गई। इसके माध्यम से हर प्रकार के संदेह दूर करने का प्रयास किया गया। पुलिस की टीम ने इस अभियान के अंतर्गत उन लोगों की खासी खबर ली जो बिना किसी उद्देश्य के देर रात तक घूम रहे थे। असंतोषजनक जानकारी मिलने पर कुछ मामलों में पुलिस ने कार्रवाई भी की। बताया गया कि सभी क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाने के साथ अपराध नियंत्रण का काम पुलिस को करना है। इस प्रकार के कदम इसी उद्देश्य से उठाए जा रहे हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word