March 18, 2026

दोस्त की बाइक मांग खदान में चोरी करने गए दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 28 सितम्बर। हरदीबाजार में रहने वाले दोस्त से 4 माह पहले दो युवक उसकी बाइक मांगकर ले गए थे। बाइक में वे दीपका खदान में घुसकर डोजर का पाट्र्स चोरी कर ले जा रहे थे। सुरक्षा विभाग की टीम ने पीछा किया तो वे बाइक व पाट्र्स छोड़कर भाग गए। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जानकारी जुटाकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

एसईसीएल के गेवरा खदान में 4 महीने पहले 28 मई की रात विभागीय सुरक्षा टीम आनंद वाटिका के पास गश्त कर रही थी। उस दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे बाइक सीजी.12.एए-7404 में दो लोग खदान से डोजर का पाट्र्स ले जाते दिखे। टीम ने बाइक का पीछा किया। पकड़े जाने से बचने के लिए बाइक व पाट्र्स वजन करीब 70.80 किलो को छोड़कर वे खदान से भाग गए। सुरक्षा विभाग ने बाइक व पाट्र्स को दीपका पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में केस दर्ज कर दिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word