July 4, 2024

भारत जोड़ो यात्रा के लिये सुरेन्द्र जायसवाल को दी गई जिम्मेदारी

कोरबा 29 सितम्बर। भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश समन्वयक टीएस सिंहदेव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा कोरबा ग्रामीण हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल को जिले का जोन प्रभारी मनोनीत किया गया है। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत कोरबा ग्रामीण श्रीमती हरकुमारी बिंझवार बरपाली, दौलत राम राठिया, करतला, गोरे लाल यादव, कटघोरा ग्रामीण, राजीव लखन पाल, कटघोरा शहर, पुष्पेन्द्र शुक्ला, हरदी बाजार, मनोरा लकड़ा, दीपका शहर, यशवंत लाल, पाली बच्चन साय कोर्राम, पसान, अशमेर सिंह पोर्ते, पोड़ी उपरोड़ा को ब्लॉक समन्वयक बनाया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने सभी ब्लॉक समन्वयकों को भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ में प्रदेश समन्वयक टीएस. सिंहदेव एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से प्राप्त दिशा निदेर्शों के अनुसार अपने-अपने ब्लॉक के सभी मतदान केन्द्रों में पहुंचकर भारत जोड़ो यात्रा की विस्तारित जानकारी एवं छत्तीसगढ़ सरकार के लोकहित में किये जा रहे कार्यों का प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है। मतदान केन्द्रों में चलाये जाने वाले इस अभियान में अपने क्षेत्र के सांसद, विधायक निर्वाचित कांग्रेस पक्ष के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित पार्टी के सभी मोर्चा तथा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया है। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 150 दिनों के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है। छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी वरिष्ठ मंत्री टी एस सिंहदेव को दी गई है।

Spread the word