October 2, 2024

विभिन्न नवरात्रि पूजा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष हितानंद, गरबा-डांडिया के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

कोरबा। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल कोरबा में आयोजित विभिन्न वार्डो में दुर्गा पूजा एवम गरबा रास में सम्मिलित हुए, वार्ड क्रमांक 41 परसाभाठा, वार्ड क्रमांक 40 नेहरू नगर,वार्ड क्रमांक 35 हाउसिंग बोर्ड, वार्ड क्रमांक 36 पाडीमार भद्रापारा, सेक्टर 3 वार्ड क्रमांक 38, वार्ड क्रमांक 24 महाराणा प्रताप नगर, वार्ड क्रमांक 28 राजेंद्र प्रसाद नगर फेस 1, वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर, वार्ड क्रमांक 31 दादर में सम्मिलित होकर माता रानी के दर्शन कर गरबा रास के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।

नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि आज महानवमी का पर्व है, कल बुराई पर अच्छाई को जीत विजयादशमी का पावन पर्व है, हमारे आराध्य भगवान प्रभु श्री रामचंद्र जी ने रावण का वध किया था, जैसे बुराई पर अच्छाई की जीत पर दशहरा मनाया जाता है ,उसी प्रकार दुर्गा पूजा का पर्व हिन्दू देवी मां दुर्गा की बुराई के प्रतीक राक्षस महिषासुर पर विजय के रूप में मनाया जाता है, मां दुर्गा पूजा का पर्व बुराई पर भलाई की विजय के रूप में भी माना जाता है, इसलिए आज का ये पावन पर्व प्रेरणा का अवसर है, सभी इंसान में अच्छाई के साथ कुछ बुराइयां भी होती है, मां दुर्गा के इस भव्य दरबार में हम संकल्प लें की हम अपने आत्मबल और चिंतन की विशिष्ट धारा से स्वयं का सुधार करेगें।

श्री अग्रवाल ने कहा कि अपने मन से द्वेष,पाखण्ड, क्रोध जैसे विकारों को दूर करके आज के इस महापर्व को सार्थक करेंगे, जब तक मन में खोट और दिल में पाप है, तब तक बेकार सब मंत्र और जाप है, पारदर्शी जीवन ही वास्तविक जीवन है। किसी पर्व पर हिंदू देवताओं की पूजा, परिवार और अन्य सामाजिक समारोह, क्रय-विक्रय करना और उपहार देना, भण्डारा करना, पंडाल का भ्रमण, और सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी ये धार्मिक गतिविधियां हमारे अंदर भावनात्मक जुड़ाव लाती है, हमारे ऐसे उत्सवों पर सभी लोग ऊंच नीच का भेद मिटाकर, आपसी प्रेम से ज्यादा से ज्यादा सहयोग करते हैं, यही हमारी सभ्यता है, ये प्रेम भाव ही हमारे त्यौहार, पूजा, अनुष्ठानों की वास्तविकता का परिचय करवाता है। एक बात ओर सभी बहन बेटियों के लिए कहुंगा की बेटियां भी आदिशक्ति मां दुर्गा का शक्ति का रूप हैं, हम सभी को इनका सम्मान करना चाहिए

इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता अजय दास वैष्णव, नितिन गुप्ता, बद्री अग्रवाल, अमन अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 24 की पार्षद आशा जायसवाल, सुरेश पाहुजा, आकाश शर्मा, वार्ड क्रमांक 28 की पार्षद प्रतिभा निखिल शर्मा, छन्नू सिंह ठाकुर, विवेक पांडे, एसएस टांक, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू अजय, हरी पटेल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें।

Spread the word