March 20, 2026

अब रायगढ़ नगर निगम भी बंद..MIC सदस्य सहित 5 कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव

रायगढ़, छत्तीसगढ़। रायगढ़ नगर निगम कार्यालय को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। बुधवार को एमआईसी मेंबर सहित पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे ने कार्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। कोरोना संक्रमण के चलते ऐहतियातन ये आदेश जारी किया गया है।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में बुधवार को 492 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3935 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 13552 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं इलाज के बाद अब तक 9508 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को भी 269 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 5 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word