July 2, 2024

06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक होंगे क्लब स्तर के छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल

आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार किया आयोजन समिति का गठन

कोरबा 5 अक्टूबर। गुरूवार 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत राजीव युवा मितान क्लब लेबल 1 हेतु क्लब स्तर के छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल सम्पन्न किए जाएंगे। आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने राज्य शासन से प्राप्त मार्गदर्शिका अनुसार आयोजन समिति का गठन कर खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 में 14 खेल विधाओं को शामिल किया गया है।

राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में पारम्परिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 के आयोजन का निर्णय लेते हुए तत्संबंध में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्र के सभी 67 वार्डो हेतु समितियों का गठन कर 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर विजयी प्रतिभागी का नाम जोन स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश समितियों को दिए हैं। गठित की गई समितियॉं खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करेंगी तथा उनका रजिस्टेऊशन कराएंगी, खेलों का प्रचार प्रसार करेंगी व क्लब स्तर पर खेलों के आयोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराएगी, साथ ही खेल प्रतियोगिताओं के निर्णायक व रेफरी आदि का चयन करेंगी, क्लब की टीम का गठन कर उनको जोन में भाग लेने की व्यवस्था कराएंगी तथा 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक क्लब स्तर की खेल प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराएंगी।

खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होंगी 14 खेल विधाएॅं – राज्य सरकार के निर्देशानुसार इन खेल प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलों से संबंधित 14 खेल विधाएॅं शामिल की गई हैं, जिसके अनुसार गिल्ली डंडा, पिट्यूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कब्बड़ी, खो-खो, रस्सा कसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद आदि खेल विधाएॅं इन खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हैं।

06 स्तर पर सम्पन्न होंगी खेल प्रतियोगिताएंॅं – ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में आयोजित होने जा रहे छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 2022-23 की खेल प्रतियोगिताएॅं 06 स्तर पर सम्पन्न कराई जाएंगी। शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार 06 अक्टूबर 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर, 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक जोन स्तर पर यहॉं उल्लेखनीय है कि 08 क्लब मिलाकर एक जोन निर्धारित होगा, 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक विकासखण्ड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर, 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक जिला स्तर पर, 05 दिसम्बर से 14 दिसम्बर तक संभाग स्तर पर तथा 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएॅं आयोजित होंगी।

Spread the word