April 11, 2026

गोकुल नगर में अजगर को रेस्क्यू कर छोड़ा जंगल में

कोरबा 8 अक्टूबर। नगर के गोकुल नगर में उस वक्त हड़कंप मच गई जब एक दूध व्यवसायी के घर में विशालकाय अजगर घुस गया। अजगर रात भर फ्रिज के नीचे बैठा रहा जिससे घर के लोग दहशत में आ गए। अजगर को बाहर निकालने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। अंत में सर्पमित्र जितेन्द्र सारथी को इस बात की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र ने अजगर का रेस्क्यु किया और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सांप के सुरक्षित रेस्क्यु से सभी ने राहत की सांस ली। कोरबा के शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई प्रजाति के सर्प विद्यमान है। समय समय पर इनकी हलचल होने से लोग परेशान हैं। इस हालात में उन्हें रेस्कयू करने का काम जितेन्द्र व उनके सहयोगी करते है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word